एगारकुंड: निरसा SDPO ने गुम बच्ची को पाने वाली महिला को गलफारबाड़ी ओपी में किया सम्मानित
गल्फरबाड़ी क्षेत्र के कुमारधुबी बाजार में कल रविवार की शाम 4 साल की गुम हुई बच्ची आयरा को खोजने पाने वाली महिला पूनम देवी को निरसा एसडीपीओ रजत मलिक बाखला , झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, मुखिया अजय पासवान, ओपी प्रभारी असफाक आलम ने सोमवार को गल्फरबाड़ी ओपी में शॉल और मिठाई देकर सम्मानित किया।