श्रीनगर थाना परिसर में मंगलवार के दोपहर करीब दो बजे सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।