साहिबगंज में कॉलेज रोड अवस्थित इंडियन ऑयल से संबद्ध स्वास्तिक गैस एजेंसी में पिछले 6-7 दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग, रिफिल,शिकायत दर्ज कराने जैसे कार्यों में भारी असुविधा हो रही है।लोग रोज चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन एजेंसी से केवल यही जवाब मिल रहा है कि "सर्वर ठीक हो जाएगा"।सोमवार को अपराह्न करीब 1 बजे तक यही स्थिति बनी रही।