भोरे: भदवही में पुरानी रंजिश के चलते दंपति समेत परिवार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दंपति समेत सदस्यों पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में भागवत गोंड की पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सीमा देवी ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने दरवाजे पर काम कर रही थी तभी गांव के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर घर पर आ धमके और गाली गलौज शुरू कर दी।