औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में घर का काम कर रही बुजुर्ग महिला छत से गिरकर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी रामप्यारी पत्नी नंदकिशोर अपने घर पर छत पर काम कर रही थी कि तभी रविवार की सुबह 9:30 बजे अचानक से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के सदस्यों ने देखा तो रामप्यारी सड़क पर पड़ी हुई थी। इस पर उनके द्वारा उन्हें औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।