लाडनूं: निंबी जोधा के निकट कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, हादसे में चालक घायल हुआ
Ladnu, Nagaur | Dec 24, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निंबी जोधा के निकट मंगलवार को एक केंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में केंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल केंटेनर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।