बगोदर प्रखंड के खेतकों, अलगडीहा, बालक एवं औंरा के ग्रामीणों ने अलगडीहा मोड़ में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया।वही होली मिलन समारोह में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और आपसी भाईचारे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।साथ ही एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।