जिले के गोगामेड़ी में सड़क दुर्घटना में 108 एंबुलेंस चालक की मौत हो गई जबकि कंपाउंडर घायल हो गया। दुर्घटना गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में हुई। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार 108 एम्बुलेंस भादरा से एक मरीज को लेने जा रही थी और गोगामेड़ी के पास 108 एंबुलेंस हाइड्रा क्रेन से टकरा गई जिसमें चालक अजय कुमार की मौत हो गई जबकि कंपाउंडर विजेंद्र कुमार का उपचार चल रहा है।