बेल्थरा रोड: गुजरात में सड़क हादसे में युवक की मौत, कुशहा रसीदपुर में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, सरयू किनारे किया गया अंतिम संस्कार
बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार गोंड की गुजरात में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। घर का माहौल गमगीन हो गया और परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक मनीष कुमार गोंड का परिवार काफी गरीब है।