टिमरनी: शादी में गए किसान के घर के 6 ताले टूटे, जेवर और ₹30 हजार की चोरी
Timarni, Harda | Feb 8, 2026 टिमरनी शुक्रवार को 2 बजे टिमरनी थाना के छिदगांव रोड पर बारजा चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई। गुरुवार को नर्मदापुरम शादी में गए किसान परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर ने मैन गेट समेत 6 ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद गोदरेज और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामग्री चुरा ले गए।