लोकपर्व छठ के दूसरे दिन खरना पर पवित्र प्रसाद शुद्ध तरीके से बनाकर इस प्रसाद को खाकर खरना व्रत को तोडा गया। इसके साथ ही 36 घंटे का व्रत रविवार से शुरू हो गया। रविवार को भमोडी के सरपंच विपिन श्रीवास्तव ने आठ बजे बताया कि महिलाओं ने खरना मे पवित्र प्रसाद ग्रहण किया। अब सांझ और सुबह सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।