हथुआ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को देर शाम 6:30 बजे तक विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित बचे हुए सभी प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं को घाटों पर प्रवाहित किया गया। इस दौरान युवकों की टोली गीतों पर झूमते हुए नजर आये और अबीर उड़ाते हुए एक दूसरे को लगाये.