गढ़ी उपखण्ड के सुंदनी मंडल के अंतर्गत अखेराज का गड़ा गांव में शनिवार दोहपर 12 बजे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 3000 महिलाओं ओर 2000 पुरुषों ने भाग लिया। तथा 1500 कलशों की विशाल गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई।इस कार्यक्रम का प्रारंभ कलश यात्रा, रथयात्रा व संतो के साथ। पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ गांव मे प्रत्येक मार्ग से कलश यात्रा निकली।