हज़ारीबाग: संत कोलंबस कॉलेज के मैदान में 15 लाख खराब प्लास्टिक के ढक्कन से तैयार किया गया राम दरबार के पोर्ट्रेट, हुआ उद्घाटन।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या नगरी में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी बीच हजारीबाग जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। उन्ही कार्यक्रमों में से एक गिरिडीह निवासी सुमित गुंजन एवं वसुधा कल्याण संस्था के संयुक्त तत्वाधान में प्रभु श्री राम एवं माता सीता राम दरबार का पोर्ट्रेट बनाया गया है