बारां: बारां जिले में भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 27 चार घंटे तक रहा बाधित, वाहन चालकों को हुई परेशानी
Baran, Baran | Aug 21, 2025 बारां जिले के केलवाड़ा सहित कई इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई. इस कारण केलवाड़ा की ऊनी गांव के पास नाले के पानी का स्तर बढ़ गया. यह पानी नेशनल हाईवे 27 पर आ गया. इसके चलते हाईवे कई घंटों तक बंद रहा. बारिश के दौरान यह हाईवे लगभग तीन से चार बार बंद हो चुका है. वहीं, मध्यप्रदेश से राजस्थान होकर गुजरने वाला स्टेट हाईवे भी भारी बारिश के कारण बंद है.