मनकापुर: छपिया सीएचसी में सेवा पखवाड़ा, विधायक ने क्षेत्रीय लोगों के साथ पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुनकर लिया संकल्प
Mankapur, Gonda | Sep 17, 2025 बुधवार 12 बजे CHC छपिया मे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। MLA प्रभात वर्मा के नेतृत्व मे PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनका लाइव संबोधन सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओ के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोगियो की सुविधाओ की समीक्षा करना रहा। वहीं विधायक ने बताया कार्यक्रम मे सभी लोगो ने विकसित भारत के निर्माण मे योगदान देने का संकल्प लिया।