बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में राजस्व वसूली अभियान तेज, 22 बकायेदारों पर दर्ज हुआ नीलामवाद
बिक्रमगंज में विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली को लेकर विशेष अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य लंबे समय से बकाया बिजली बिल की वसूली सुनिश्चित करना है। आज मंगलवार को 2 बजे सहायक विद्युत अभियंता राज कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने काफी समय से बिल का भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है