कटिहार: सादलपुर गांव में मोटर चोरी करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
सोमवार की शाम 5 बजे पुलिस के द्वारा एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट के दौरान घायल हुआ था। मारपीट में युवक को कई जगह चोट लगी है और एक हाथ भी उसका टूट गया है। घटना के बारे में घायल राकेश मंडल ने बताया कि वह गांव में एक किसान का मोटर चोरी कर रहा था। लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की गई।