कटिहार: मकदम पुर गांव में ज़मीन विवाद में युवक से मारपीट, थाने में मामला दर्ज
सोमवार की शाम 4 बजे एक युवक को घायल अवस्था में परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो मारपीट में घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल मो जसीम ने बताया कि उनके घर रघुनी चक है। वह दुकान खैनी लेने के लिए मकदमपुर गया था। इसी दौरान नजरुल, सरफराज, इमरान और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे।