कस्बा: पांच दिवसीय रूद्र यज्ञ को लेकर कसबा गुदड़ी बाजार सार्वजनिक शिव मंदिर प्रांगण में आम सभा आयोजित
Kasba, Purnia | Jul 10, 2024 शिव भक्तों एवं नंदी सेना के सौजन्य से आगामी 6 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक चलने वाले पांच दिवसीय रूद्र यज्ञ को लेकर कसबा गुदड़ी बाजार सार्वजनिक शिव मंदिर प्रांगण में एक आम सभा आयोजित हुआ। आम सभा की अध्यक्षता सार्वजनिक शिव मंदिर कांवरिया संघ के अध्यक्ष नीरज आनंद ने किया। आम सभा में कहा गया कि इस वर्ष भी महारूद्र यज्ञ काफी धूम धाम के साथ किया जायेगा।