कस्बा: सब्दलपुर निवासी की सिरसिया के नजदीक सड़क हादसे में हुई मौत,घर के सदस्यों के बीच मचा कोहराम
Kasba, Purnia | Jul 4, 2024 कस्बा प्रखंड के सब्दलपुर निवासी चालीस वर्षीय संजय यादव की मौत सड़क हादसे में हो गया। जिससे घर के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संजय यादव सोहनलाल कोमेंडेट प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था वह जुगाड़ गाड़ी में त्रिपाल लदवाकर फारबिसगंज जा रहा था। कि इसी दौरान सिरसिया के नजदीक जुगाड़ गाड़ी में कार से ठोकर लगने मौत हो गई।