बलरामपुर: बलरामपुर चीनी मिल ने तीन दिन में खरीदे गए गन्ने का ₹14.77 करोड़ किया भुगतान, राशि किसानों के खातों में सीधे पहुंची
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने पेराई सत्र 2025–26 में समयबद्ध गन्ना मूल्य भुगतान कर किसानों का भरोसा एक बार फिर मजबूत किया है। मिल प्रबंधन द्वारा 07 जनवरी से 09 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 1477.52 लाख रुपये (14.77 करोड़ रुपये) का भुगतान सोमवार को सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया। सोमवार को चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष के.के.बाजपेई ने जानकारी दी।