गाज़ियाबाद: कौशांबी थाना पुलिस ने सरकारी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर भाग जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कौशांबी पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस की सरकारी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर भाग जाने वाले प्रधुन घिल्डियाल नाम के शातिर अभियुक्त को मैक्स हॉस्पिटल सेक्टर 1 वैशाली से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 4 पहिया वाहन बरामद किया गया है।