गाजियाबाद में रमते राम मार्ग के पास जीटी रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही इस हादसे के बाद परिजन अंबेडकर रोड पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।