पटियाली नगर के सेंट के.एम. इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित भव्य राम कथा के तीसरे दिन शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण और विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य गौरव कृष्ण पाण्डेय ने अपने ओजस्वी और भक्तिमय प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की पावन कथा का रसपान किया।