कांगड़ा: कई गांवों को जोड़ने वाले बनेर खड्ड पर क्षतिग्रस्त पुल का दोबारा निर्माण कार्य हुआ शुरू: विधायक पवन काजल
Kangra, Kangra | Feb 8, 2025 प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने शनिवार काे 3 बजे कहा हारजलाड़ी को नंदरुल, खर्ट गांव से जोड़ने के लिए बनेर खड्ड पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया गया है एक साल के भीतर नए पुल का निर्माण कर क्षेत्र की 12 पंचायत के बाशिंदों को बेहतर सड़क और परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।