रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तारीघाट-बारा नेशनल हाईवे 124 सी पर रविवार को ढाबे के समीप बाइक से अपने पुत्र के साथ बीएलओ ड्यूटी में जारी महिला और उसके पुत्र को विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इस हादसे में बी एल ओ ड्यूटी में जा रही महिला निर्मला राय 45 और उसका पुत्र अभिषेक राय 28 निवासी रेवतीपुर गंम्भीर रूप से जख्मी हो गये।