जमुआ: जमुआ चौक पर JMM की बैठक, स्थापना दिवस कार्यक्रम की समीक्षा और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
Jamua, Giridih | Mar 31, 2026 जमुआ चौक पर जेएमएम के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार शाम 5 बजे वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा ने बैठक की। इस दौरान सोमवार को झंडा मैदान में हुए JMM गिरिडीह जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जमुआ प्रखंड की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान संगठन को सशक्त करने की रणनीति बनाई गई और स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया गया।