परसौनी: भूलरी गांव में दहेज के खातिर महिला के साथ की गई मारपीट, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दहेज के खातिर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने ससुर समेत 4 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।