आज शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे लखीमपुर खीरी जिले के मृतक के चाचा रामबहादुर ने जानकारी देते हुए बताया है, कि उनका भतीजा वीरेंद्र पुत्र कमलेश ने बीते दिवस अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।