ब्यौहारी: कोठिया जंगल में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार,नवागत थाना प्रभारी को 24 घंटे में मिली सफलता
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया के जंगल में घर लौट रहे दम्पत्ति से मारपीट किये जाने के बाद उनसे जेवरात और नगदी की लूट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद नवागत थाना प्रभारी ब्योहारी एवं उनकी टीम ने 24घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 4000 रुपये नगद, पायल एवं मोबाइल की बरामदगी कर ली गई है।