संडा निवासी शहीद झारखण्ड पुलिस के जवान रॉबिंस कुमार के शव का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। अपने सेवा काल के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत जवान का शव शनिवार आधी रात तिरंगे से लिपटा गांव पहुंचा था। जिसे देखने सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हुई। घटना पर पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार, संडा पंचायत के मुखिया रामजी शर्मा, BJP मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार आदि ने खेद व्यक्त किया