मांडर: लैंड स्कैम केस के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई।
Mandar, Ranchi | May 28, 2024 लैंड स्कैम केस के आरोप में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह अदालत से किया है. उनके अधिवक्ता ने मेंशन मेमो के माध्यम से हाईकोर्ट से यह आग्रह किया।