बीसलपुर: होरी लाल के ढाबे के पास आवारा गोवंश से बाइक टकराने से बाइक सवार हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसौली दिवाली निवासी कुंवर सेन अपनी बाइक द्वारा देर रात्रि बीसलपुर आ रहा था वह जैसे ही बीसलपुर पीलीभीत रोड पर स्थित होरीलाल के ढाबे के पास पहुंचा वैसे ही आवारा गोवंश जानवर से उसकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही बाइक से बाहर रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है