पन्ना: शनिवार को किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं किया दाखिल, जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
Panna, Panna | Mar 31, 2024 पन्ना जिला मुख्यालय में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय बनाया गया है। नामांकन के दूसरे दिवस शनिवार को भी किसी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया है। 31 मार्च एवं 1 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों द्वारा 2, 3 एवं 4 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जा सकेगा।