मैनपुरी: नगला कबर के पास गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकराई, एक युवक की मौत और दूसरा घायल
नगला कीरत निवासी देवेश उर्फ़ चिंटू पुत्र सुभाष चंद्र अपने दोस्त के साथ बाइक से सवार होकर गुरुवार की शाम क्रिकेट खेलने के लिए जा रहा था। जैसे ही नगला कर के पास पहुंचा तभी बाइक गड्ढे में आने की वजह से अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। जिसके वजह से दोनों लोग घायल हो गए वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने देवेश को मृत घोषित कर दिया।