मुशहरी: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में एक अधेड़ महिला का मिला शव
माड़ीपुर रेलवे लाइन के पास एक पोखर से एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया है। इस दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस ने शव को पोखर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस महिला के शव की पहचान कराने के लिए जुटी हुई है।