गोरखपुर: गोरखपुर में 26 मार्च को मनाई जाएगी होली सीएमओ ने कहा रासायनिक रंगों से करें परहेज
गोरखपुर में मंगलवार को होली मनाई जाएगी होली को लेकर गोरखपुर में बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने सलाह दी है कि घर में बने रंगों से होली खेलना ज्यादा स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा, उन्होंने कहा कि दही हल्दी व फूलों के रंगों से होली खेले रासायनिक रंगों से परहेज करें।