विद्युत वितरण खंड शाहाबाद के नरहाई फीडर के मीटर रीडर और सुपरवाइजर ने एक दबंग दलित ग्रामीण पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और दलित एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारी को लिखित तहरीर दी है।अधिशासी अभियंता ने पुलिस को पत्र भेज कर आवश्यक कार्यवाही के लिए अनुरोध किया है।