फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे निवासी ट्रैक चालक ओम कुमार सिंह की दो माह पूर्व आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सारथी सहायता संगठन के सदस्य होने के नाते बुधवार को संगठन की ओर से मृतक के आश्रित परिजनों को 1 लाख 45 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।