चौसा: महदह गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की छापेमारी, छह लोगों पर एफआईआर दर्ज, जुर्माना
विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी के मामले में 6 लोगों पर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। इसके साथ ही विद्युत चोरी के मामले में जुर्माना की भी वसूली को लेकर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को संध्या 4:00 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में जांच किया गया।