सीतापुर: ककरहिया के पास तेज रफ्तार जीप ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के काकरिया गांव के पास तेज रफ्तार जीप ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायल को लखनऊ रेफर कर दिया है।