मऊगंज: मऊगंज कॉलेज में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर युवा संवाद, विद्यार्थियों ने समझा बदलाव का महत्व
Mauganj, Rewa | Dec 8, 2025 मऊगंज शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में एक राष्ट्र–एक चुनाव विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा उसकी आवश्यकता और इससे देश को होने वाले लाभों पर छात्रों को सरल भाषा में समझाया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर विषय को विस्तार से जाना।