दतिया नगर: नेशनल हाइवे-44 पर हादसों का खतरा बढ़ा, बंद कटों से हटे स्टॉपर, महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें
शहर से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे-44 पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में लिए गए फैसले कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। हादसों की आशंका वाले पांच कटों को बंद करने का प्रस्ताव रखा गया था और कुछ दिन पहले इन कटों पर स्टॉपर लगाकर आवागमन रोक दिया गया था। हालांकि निगरानी के अभाव में अब अधिकांश स्थानों से स्टॉपर हटा दिए गए हैं।