चित्तौड़गढ़: सौकिया में दुर्घटना के बाद भरपाई के तकाजे पर रेत के अवैध कारोबारियों ने बाइक सवार पर किया जानलेवा हमला, भाई को भी मारा
बस्सी थाना क्षेत्र के सोकिया गांव में दुर्घटना के बाद नुकसान की भरपाई मांगने पर रेत के अवैध कारोबारियो ने बाइक सवार पर जानलेवा हमला कर दिया. उसका भाई आया तो उसे भी नहीं बक्शा और उसे भी जमकर मारा पीटा. दोनों को बस्ती से जिला चिकित्सालय लाया गया. डायलॉग में रतन शर्मा और कालू शर्मा भाई होकर मोटी टंकी गाँव के रहने वाले है.