अनूपपुर: सामतपुर तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान आयोजित
अनूपपुर विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 01 स्थित सामतपुर तालाब में 31 मार्च 2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन नवांकुर संस्था एवं राम किशोर सिंह जन उत्थान समिति के मार्गदर्शन में परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समिति प्रतिनिधियों, सीएमसीएलडीपी छात्रों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।