मनावर के पास सिंघाना में स्थित कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए कक्षा 6वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रावास में प्रवेश के लिए छात्राएं 15 मार्च से 30 मार्च तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। प्रकिया को लेकर संस्था के द्वारा मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।