डेरनी थाना क्षेत्र के सूतीहार ननटोला छप्पन कोट निवासी राजमिस्त्री अनिल महतो (38) की ठंड लगने से मौत हो जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। बताया जाता है कि वह शनिवार को जमीरा गांव में काम कर साइकिल से घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में बड़का बनया नहर के पास उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह 8बजे ग्रामीणों ने साइकिल के साथ उसे अचेत अवस्था में देखा।सूचना पर पुलिस ने