पटना ग्रामीण: पश्चिम दरवाजा स्थित दुकान से मोबाइल लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार का दिखाया था भय
खाजेकला थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा स्थित एक दुकान से दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर 6 मई को 6 मोबाइल की लूट की गई थी। इस मामले में महज 6 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार शाम 5:11 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी sdpo2 गौरव कुमार ने दी है।