कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। इस दौरान 30 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।